संजय बने भारत के प्रथम (यू डब्ल्यू डब्ल्यू) रेफरी… तीसरी  ग्रेड पाने वाले अंतर्राष्ट्रीय रेफरी

रेफरी की भूमिका में संजय पवार

विहान हिंदुस्तान न्यूज 

हाल ही में  30 अप्रैल से 1 मई तक ताशकंद (उज़्बेकिस्तान) में वर्ल्ड कॉम्बैट गेम्स के क्वालीफायर राउंड्स स्पर्धा का आयोजन किया गया था। इसमें भारत से ग्रेपलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के कंपटीशन रूल्स चेयरमैन संजय पवार ने अंतरराष्ट्रीय रेफरी के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व किया। स्पर्धा से पूर्व  टेक्निकल  परीक्षा (यू डब्ल्यू डब्ल्यू ) रेफरी थर्ड ग्रेड पाने में संजय ने सफलता प्राप्त की। इस मुकाम को पाकर उन्होंने भारत में एक इतिहास रच दिया है  जो कि ग्रेपलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के लिए एक बड़ा ही गर्व का विषय है। विदित हो कि संजय पवार इसके पूर्व में 2021 बेलग्रेड (सर्बिया) में यू डब्ल्यू डब्ल्यू ग्रेपलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी अंतरराष्ट्रीय रेफरी की भूमिका निभा चुके हैं। एमेच्योर ग्रेपलिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ मध्यप्रदेश के महासचिव का दायित्व भी संजय पवार निभा रहे हैं। उन्होंने बताया भारत में यह खेल 2007-08 से प्रचलन में है जिसके फाउंडर शिव कुमार पांचाल हैं जो हरियाणा से हैं। 2015 से  यू डब्ल्यू डब्ल्यू से स्थाई मान्यता प्राप्त ग्रेपलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अथक प्रयास से यह खेल स्कूली खेलों में एवं यूनिवर्सिटी खेलों में 2018 में शामिल किया गया। मध्यप्रदेश ने 2019 में ग्रेपलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया से मान्यता ली है और लगभग 8 जिलों में यह खेल प्रचलन में है। हाल ही में 14 से 18 अप्रैल ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स का भोपाल के मध्यांचल प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में भव्य आयोजन किया गया था जिसमें पवार को मुख्य समन्वयक के रूप में व ग्रेपलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के बलविंदर सिंह को टेक्निकल डायरेक्टर नियुक्त किया गया था।

जी एफ आई खेल मंत्रालय में इस खेल को शामिल करने हेतु प्रयासरत है। आगामी 2 से 4 जून तक 16वी राष्ट्रीय ग्रेपलिंग स्पर्धा के आयोजन का दायित्व भी मध्यप्रदेश को मिला है जो देवास में आयोजित होगी। ग्रेपलिंग खेल में कुश्ती, जूड, जी जूत्सू जैसे खेलों की तकनीकों का सम्मिश्रण है। ग्रेपलिंग खेल  लगभग 185 देशों में खेला जाता है और इसकी अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा कुश्ती के साथ-साथ आयोजित की जा रही है ताकि यह खेल बहुत जल्द ओलंपिक में शामिल हो सके। संजय की इस उपलब्धि पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ओ.पी. नरवाल (आईपीएस, ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस फरीदाबाद), राष्ट्रीय महासचिव रेनू देवी पतंजलि एवं प्रदेश अध्यक्ष आलोक खरे ( उप संचालक लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल) एवं संपूर्ण भारतीय ग्रेपलिंग परिवार ने शुभकामनाएं प्रेषित की।

रेफरशिप के दौरान संजय पवार

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page