सरकारी स्कूल में कोष एवं लेखा कर्मियों का निजी प्रयास रंग लाया

विहान हिंदुस्तान न्यूज

सरकारी कर्मचारी-अधिकारी किसी शासकीय स्कूल को गोद ले और वहां की स्थिति बदल दें ऐसा कम ही देखने को मिलता है। इंदौर के शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 11, नंदानगर में ऐसा ही कुछ हुआ जब कोष एवं लेखा अधिकारी-कर्मचारी साख संस्था मर्यादित इंदौर के सदस्यों ने अपने प्रयास किए जो रंग लाने लगे हैं।

संस्था के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर व्यक्तिगत सहयोग के द्वारा स्कूल प्रबंधन के माध्यम से पेयजल की स्थाई व्यवस्था, कक्षा में नए ब्लैक बोर्ड, घड़ी एवं ठंड से बचाव के लिए खिड़की के पर्दे आदि भेंट किए। इसी प्रकार सांस्कृतिक कार्यों के लिए बच्चों को सरस्वती माता की बड़ी फोटो, चेयर्स, म्युजिक सिस्टम, सजावट की सामग्री आदि उपलब्ध कराई गई। यही नहीं बच्चों के आउटडोर स्पोर्ट्स एक्टीविटी के लिए विभिन्न खेल सामग्रियां भी उपलब्ध कराई गई। संस्था ने सामाजिक दायित्व पूर्ण करने के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें वित्त सेवा की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती सुरेंद्र कौर बग्गा अतिथि के रूप में शामिल थीं। उन्होंने संस्था के बच्चों के द्वारा किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों व संस्था के प्रयासों की प्रशंसा की तथा पुस्तकों का संग्रह स्कूल के लिए उपलब्ध कराया। बच्चों के द्वारा इस अवसर पर नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मनमोहन लिया। संस्था के अध्यक्ष अखिल कुमार वर्मा ने अपने उद्बोधन में प्रतिवर्ष इसी प्रकार सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत प्रयास को जारी रखने व सहयोग हेतु संस्था के सदस्यों व स्कूल प्रबंधन का धन्यवाद किया। इस अवसर पर वित्त सेवा की अधिकारी रितिका पाटीदार का स्वागत भी किया गया जो वर्ष 2019 में एमपीपीएससी परीक्षा पास कर डिप्टी कलेक्टर पद पर नियुक्त हुईं हैं। स्कूल की प्राचार्य श्रीमती भावना ठाकुर ने संस्था के प्रयासों और सहयोग के लिए संस्था का विशेष आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन के साथ संस्था के ​वरिष्ठ सदस्य के.सी. पटेरिया, भरत कुमार, के.डी. बैरागी, मनीषा मिश्रा, विशाखा तुलापुरकर एवं संस्था की कार्यकारिणी के समस्त सदस्य उपस्थित थे। संचालन भगवती पंडित ने किया।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page