जिले के 25 मेरिट होल्डर स्टूडेंट्स को प्रज्ञा शिखर सम्मान तथा एक बहादुर बच्ची को अहिल्या शौर्य सम्मान दिया जाएगा

परम् पूज्य सदगुरुदेव

विहान हिंदुस्तान न्यूज

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी परीक्षा 2023 में इंदौर जिले से प्रावीण्य सूची में स्थान अर्जित करने वाले समस्त विद्यार्थियों तथा उनके स्कूल के प्राचार्यों का सम्मान समारोह मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग जिला इंदौर द्वारा किया जाएगा। इसी कार्यक्रम में पटेलनगर बावड़ी हादसे में अदम्य साहस का परिचय देकर दो बच्चों को बचाने वाली 16 वर्षीय नन्दिनी दशोरे को अहिल्या शौर्य सम्मान दिया जाएगा।  

   समारोह के आयोजक जिला शिक्षा अधिकारी मंगलेश व्यास, सहभागी राज्य आदर्श शिक्षक मंच (रस्म) के अध्यक्ष भगवतीप्रसाद पंडित, आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णकांत आर्य ने बताया कि 25 मेधावी विद्यार्थियों को प्रज्ञा शिखर सम्मान से नवाजा जाएगा। ट्रॉफी के साथ ही प्रमाण पत्र तथा उपहार भी प्रदान किए जाएंगे।  उनके विद्यालयों  के 18 प्राचार्यों को शाल -श्रीफल, प्रमाण पत्र तथा उपहार भेंट किए जाएंगे। यह समारोह आदरणीय परम् पूज्य सदगुरुदेव, रणथंभौर मंदिर तिरला धार के सानिध्य एवं मुख्य आतिथ्य में तथा कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी की अध्यक्षता में  17 जून (शनिवार) को शाम 6 से 8 बजे तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम प्रीतमलाल दुआ सभागृह (शासकीय श्री देवी अहिल्या पुस्तकालय परिसर) रीगल तिराहा में सम्पन्न होगा।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page