एथलेटिक्स प्रतियोगिता में इंदौर संभाग का दबदबा

विहान हिंदुस्तान न्यूज

भोपाल में आयोजित कर्मचारी-अधिकारी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में इंदौर संभाग के खिलाडि़यों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में इंदौर के रजत रोज और अनुराग तिवारी ने पुरुष वर्ग में और शिवकन्या गुप्ता व सुषमा बोराडे ने महिला वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पदक जीता।

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीत चुकी शिवकन्या गुप्ता ने शॉटपुट में पहला स्थान प्राप्त किया। शिवकन्या ने हाल ही में तुर्किये में भी अपना जौहर दिखाते हुए शॉटपुट वर्ग में पदक जीता था। महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में सुषमा बोराडे ने भी पहला स्थान प्राप्त कर इंदौर संभाग का झंडा बुलंद रखा। इसी तरह फुटबॉल के सितारा खिलाड़ी रजत रोज ने एथलेटिक्स में भी अपना जलवा बिखेरा। रजत ने 100 मीटर रेस में पहला स्थान प्राप्त किया। शॉटपुट वर्ग में भी रजत रोज ने पहले स्थान पर रहते हुए इंदौर संभाग का दबदबा कायम रखा। अपने करिश्माई खेल से सभी का ध्यान आकर्षित करने वाले अनुराग तिवारी ने जेवलिन थ्रो में पदक हासिल किया। अपने दमदार खेल के चलते अनुराग ने जहां पदक हासिल किया वहीं यह भी बता दिया ​की वे हर खेल में महारत रखते हैं। इंदौर संभाग के खेल अधिकारी हेमंत वर्मा, जिला खेल अधिकारी घनश्याम करोले व सतीश सितोले भी अपनी टीम का हौंसला बढ़ाने के लिए प्रतियोगिता में मौजूद थे। ये तीनों भी अपने जमाने के उम्दा खिलाड़ी हैं।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page