कंपनी ने कर्मचारियों को गिफ्ट में दिया इलेक्ट्रिक स्कूटर


विहान हिंदुस्तान न्यूज
कोरोना काल में कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट तक नहीं दे पाई जबकि सूरत की एक कंपनी ने बड़ा दिल दिखाते हुए अपने कर्मचारियों को इलेक्ट्रिक स्कूटर गिफ्ट में दिया। करीब 35 कर्मचारियों को यह गिफ्ट सूरत के अलायंस ग्रुप ने दिया है।
कंपनी के डायरेक्टर सुभाष डावर का कहना है कि पेट्रोल-डीजल के ऊंचे दामों को ध्यान में रखकर हमने इलेक्ट्रिक स्कूटर देने का फैसला किया। इससे कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। कंपनी का कहना है पेट्रोल-डीजल के बढ़ते मूल्य के अलावा पर्यावरण के लिए भी इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर विकल्प है। गुरुवार को कंपनी ने एक कार्यक्रम आयोजित कर अपने कर्मचारियों को स्कूटर की यह गिफ्ट दी। इससे पहले कंपनी ने ओलिंपिक में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाले नीरज चोपड़ा को भी बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए जापान की एक पानी की मशीन गिफ्ट की थी। अलायंस ग्रुप जापान की इनेजिक कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर भी है। बताया जाता है कंपनी कर्मचारियों के स्कूटरों को चार्ज करने के लिए बेटरी स्टेंड भी लगवाने जा रही है ताकि किसी कर्मचारी को जरूरत पड़ने पर वह स्कूटर की बेटरी चार्ज कर ले। स्कूटर गिफ्ट में मिलने से कर्मचारी काफी खुश हैं। उनका कहना है इस तरह के गिफ्ट से काम करने की ताकत मिलेगी।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page