सेकंड हैंड फ्रीज खरीदा, सफाई की तो मिली नोट की गड्डियां

विहान हिंदुस्तान न्यूज
दक्षिण कोरिया में एक व्यक्ति ने सेकंड हैंड फ्रीज खरीदा। वह फ्रीज उपयोग करने से पहले उसकी सफाई करने लगा। सफाई के दौरान उसकी आंखें चौंधिया गई क्योंकि फ्रीज में चिपके हुए थे 1.30 लाख डॉलर (लगभग 96 लाख रुपये)। इस बंदे ने यह राशि स्थानीय पुलिस को जमा करा दी है। दक्षिण अफ्रीका में एक कानून है खोया-पाया कानून। इस कानून के तहत इन गड्डियों का मालिक कोई नहीं मिलता है तो यह पैसा इस बंदे का हो जाएगा बस उसे इसमें से 22 प्रतिशत टैक्स सरकार को जमा करना होगा।
दक्षिण अफ्रीका के जेजू आईलेंड के रहने वाले इस शख्स ने आनलाइन एक फ्रीज खरीदा। जब वह फ्रीज की सफाई कर रहा था तो देखा नीचे कुछ है। उसने जब देखा तो प्लास्टिक की शीट के नीचे नोटों को चिपकाया गया था। उसने जब इन नोटों को देखा तो उसे निकाला। पहले तो उसे लगा नकली नोट तो नहीं है लेकिन पता चला नोट तो असली है लेकिन इसका असली मालिक कौन है पता नहीं। उसने तुरंत ही पुलिस को फोन कर सारी घटना बताई। पुलिस ने नोट जब्त कर लिए हैं और असली मालिक का पता ढूढ़ रही है। इस शख्स की किस्मत खुलती है या नहीं यह तो पुलिस की जानकारी पर ही पता चलेगा। पुलिस उस व्यक्ति को पूछेगी जिसने यह फ्रीज बेचा था।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page