दुखद हादसा : पुंछ-जम्मू नेशनल हाईवे पर सेना की गाड़ी में आग से 4 जवान शहीद, मामले की जांच होगी
विहान हिंदुस्तान न्यूज
जम्मू-कश्मीर से एक दुखद खबर आ रही है। यहां पुंछ-जम्मू नेशनल हाईवे पर सेना की गाड़ी में भीषण आग लग गई जिससे 4 जवान शहीद हो गए हैं। मौके पर सेना के बड़े अधिकारी पहुंच रहे हैं। मामले की जांच किए जाने की बात आ रही है।
पुंछ-जम्मू नेशनल हाईवे पर भाटादूडियां क्षेत्र में सेना का वाहन जा रहा था। इसमें कुछ जवान बैठे थे। बताया जाता है एकाएक वाहन में आग लग गई। जब तक जवान वाहन से नीचे उतरते तब तक आग ने उन्हें घेर लिया। 4 जवानों के शहीद होने की सूचना आ रही है। यह हादसा कैसे हुआ इसे लेकर कुछ संदेह भी व्यक्त किया जा रहा है। वाहन में आग लगने से यहां क्षेत्र के काफी लोग इकट्ठा हो गए जिन्हें सेना व पुलिस के जवानों ने दूर किया। इस घटना में आतंकवादियों का हाथ है या यह आग वाहन की किसी खराबी के कारण लगी इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। सेना की तरफ से मीडिया को जल्दी ही जानकारी दिए जाने की बात कही जा रही है। आर्मी के ये जवान है लेकिन यह पता नहीं चला है कि शहीद होने वाले जवानों के नाम क्या हैं और वे किस राज्य से हैं।