नरेंद्र मोदी ​तीसरी बार प्रधानमंत्री बने इसलिए यह मुस्लिम युवती चढ़ा रही 12 ज्योतिर्लिंगों पर जल

शबनम शेख अपने मित्र के साथ।

विहान हिंदुस्तान न्यूज

नरेंद्र मोदी देश के तीसरी बार प्रधानमंत्री बने उसके लिए एक मुस्लिम युवती साइकिल यात्रा कर रही है। वह 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर उनपर जल चढ़ा रही है ता​कि उसकी मनोकामना पूरी हो जाए। फिलहाल यह मुस्लिम युवती म.प्र. में है और ओंकारेश्वर के बाद उज्जैन जाकर दर्शन करेगी।

यह मुस्लिम युवती वहीं शबनम शेख है जिसने हाल ही में मुंबई से अयोध्या तक की पैदल यात्रा की थी। शबनम शेख अपने एक मित्र के साथ मुंबई से साइकिल यात्रा पर निकली है। वह महाराष्ट्र में दो ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर चुकी है और अब म.प्र. में आई है। यहां वह ओंकारेश्वर के दर्शन कर उज्जैन के महाकाल मंदिर जाएगी। साइकिल पर भगवा झंडा लगाए और सिर पर हिजाब पहने शबनम कहती है वह सनातनी मुस्लिम है। वह चाहती है नरेंद्र मोदी फिर एक बार देश के प्रधानमंत्री बने। प्रतिदिन 80 से 100 किलोमीटर साइकिल चलाने वाली शबनम का कहना है उसकी यात्रा 8 महीने में पूरी होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए शबनम बताती है कि उनके कार्यकाल में देश का विकास ही हो रहा है। उसने बताया कि वह जहां भी जा रही है उसका हिंदू-मुस्लिम दोनों वर्गों में स्वागत हो रहा है। उन्होंने कहा महाराष्ट्र में भी उनका स्वागत हुआ और अब म.प्र. में भी लोग जगह-जगह उनका स्वागत कर रहे हैं। शबनम ने बताया कि जब वह मुंबई से अयोध्या पैदल गई थी तब भी उन्हें महाराष्ट्र, म.प्र. और उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा दी थी।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page