शनि के मार्गी होने से छह राशि के जातकों को होगा फायदा


विहान हिंदुस्तान न्यूज


न्याय के देवता शनिदेव अगले महीने की 11 तारीख से मार्गी होने जा रहे हैं। शनिदेव के मार्गी होने से छह राशि के जातकों को बहुत फायदा होगा। इसमें सबसे ज्यादा लाभ धनु राशि के जातकों को होगा। इसके अलावा मेष, कर्क, कन्या, मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए भी बेहतर दिन की शुरुआत होगी। अन्य राशि के जातकों को ध्यान से काम करना होगा खासकर कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों को।


23 मई 2021 से शनिदेव मकर राशि में वक्री यानी उल्टी चाल से चल रहे हैं। वक्री होने से मेष, कर्क, कन्या, मकर, कुंभ व धनु राशि के जातकों को कुछ दिक्कतें आ रही थी खासकर उनके काम अटक रहे थे या फिर उन्हें किसी न किसी कारण से राह नहीं मिल पा रही थी। लेकिन अब शनि के मार्गी होने से उनके ये कष्ट दूर होंगे। उन्हें काम करने या जो भी व्यापार-व्यवसाय वे कर रहे हैं उसमें अच्छा लगने लगेगा। 11 अक्टूबर 2021 के दिन सोमवार है और उस दिन सुबह 8 बजे शनि मार्गी हो जाएंगे। इससे धनु राशि के जातकों को बड़ा फायदा होगा। शनि की साढ़ेसाती इन जातकों से हट जाएगी जिससे इनका समय अब अच्छा शुरू होने वाला है। मकर, कुंभ राशि के जातकों की भी परेशानियां कम होंगी। वहीं शनि की ढैय्या चलने से परेशान मिथुन और तुला राशि के जातकों को भी राहत मिलेगी। इस राशि परिवर्तन के बाद मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हो जाएगा। वैसे आपको बता दें कि शनि की साढ़ेसाती सभी के लिए खराब नहीं होती है। इसके जीवन में आने से कई लोगों को भरपूर लाभ भी होता है। इसलिए इसके लगने से यह न सोचे की आपका बुरा होगा। संभव है आपको अभी तक जो लाभ नहीं मिले थे वह शनि की साढ़ेसाती में मिले। ऐसे लोगों को तब दुख होता है जब शनि की साढ़ेसाती समाप्त होती है। कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी। ऐसे जातकों को कुछ ध्यान रखकर चलना होगा।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page