परंपरा तोड़ पहनी शेरवानी, दुल्हन पक्ष ने कर दी पिटाई और लौटा दी बारात

विहान हिंदुस्तान न्यूज

विवाह समारोह में कई जगह परंपरा का किरदार अहम होता है। यह बात आप म.प्र. के धार जिले में हुई एक घटना से समझ सकते हैं। हुआ यह कि दूल्हा शेरवानी पहनकर मंडप में पहुंचा तो दुल्हन पक्ष ने आपत्ति ली। दुल्हन पक्ष का कहना था हमारे आदिवासी समाज में दूल्हे को धोती-कुर्ता पहनना चाहिए जो परंपरा है। जब दूल्हे को धोती-कुर्ता पहनने के लिए कहा गया तो वह नहीं माना। बाराती भी शेरवानी पर अड़ गए जिससे विवाद बढ़ा, मारपीटाई के साथ पथराव तक की नौबत आ गई। शादी निरस्त हो गई और अब दोनों पक्ष थाने का चक्कर लगा रहे हैं।

धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र में मांगबयड़ा गांव आता है। यहां दूल्हा सुंदरलाल शेरवानी पहनकर मंडप में पहुंचा। दूल्हे को शेरवानी में देखकर दुल्हन की काकी झीग्गुबाई ने शुरुआती आपत्ति उठाई। झीग्गुबाई का कहना था परंपरानुसार कुलदेवी के सामने धोती-कुर्ता पहनकर फेरे लिये जाते हैं। झीग्गुबाई का साथ दुल्हन पक्ष के कुछ अन्य लोगों ने भी लिया और कहा दूल्हे को धोती-कुर्ता पहनाओं। इस बात से दूल्हा तो सहमत नहीं था साथ ही कुछ बारातियों ने भी अपनी नाराजगी दर्शाई कि शेरवानी पहनकर भी फेरे लिये जा सकते हैं। बात बिगड़ी तो काफी आगे तक पहुंच गई। पहले तो मंडप में धक्का-मुक्की से शुरुआत हुई फिर लात-घूंसों पर बात आ गई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों की तरफ से पथराव होने लगा। पुलिस तक जब जानकारी पहुंची तो वह मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों को थाने लाकर रिपोर्ट लिखवा दी गई। बताया जाता है समाज के ही कुछ लोग समझौते के प्रयास कर रहे हैं हालांकि बात काफी बिगड़ चुकी है जिससे समझौता हो पाएगा या नहीं फिलहाल कहा नहीं जा सकता।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page