जे.पी. नड्डा और शिवराजसिंह चौहान

विहान हिंदुस्तान न्यूज

विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद भी भाजपा ने शिवराजसिंह चौहान (मामा) को मुख्यमंत्री नहीं बनाया। इसके बाद से ही शिवराज की नई भूमिका के लिए कयास लगाने शुरू हो गए थे। आज शिवराज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से मिले और फिर उन्होंने खुद एक्स पर अपनी मुलाकात का एक फोटो डाला। मामा ने इशारा किया कि अब वे दिल्ली में ही रहेंगे लेकिन म.प्र. आते-जाते रहेंगे।

अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से शिवराजसिंह चौहान की करीब एक घंटा बात हुई। क्या बात हुई…इस बात को लेकर शिवराज ने मीडिया से कहा राष्ट्र उत्थान, लोक कल्याण और जनसेवा पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा सेवा ही संकल्प है के ध्येय पर हम सभी कार्यकर्ता समर्पित हैं। इशारों-इशारों में मामा ने बताया कि वे दिल्ली में रहेंगे लेकिन यह भी कहने लगे कि मैं आपसे मिलने आता रहूंगा। दक्षिण भारत को लेकर भी उन्होंने जिक्र किया और जब उनसे पूछा गया कि क्या आपको दक्षिण भारत की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है तो उन्होंने फिलहाल जवाब गोल​मोल दिया। कुल मिलाकर शिवराज सिंह चौहान ने यह बता दिया कि वे अब म.प्र. के बजाय बाहर ही रहेंगे। उनकी बातों से यह लग रहा है कि उन्हें संगठन में कोई पद और नया दायित्व दिया जाएगा। अब देखना यह है कि उनका नया आदेश क्या आता है? यह बात जरूर है कि म.प्र. में शिवराज को राजनीति में बने रहने के लिए कड़ी मेहनत करना होगी। आपको बता दें शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा ने 2008 व 2013 के विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज की थी लेकिन 2018 के चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद फिर एक बार म.प्र. की सत्ता में भाजपा आई। 2023 के विधानसभा चुनाव में शिवराज के बजाय नरेंद्र मोदी का चेहरा आगे लाकर भाजपा ने चुनाव लड़ा और 163 सीटों पर जीत हासिल की। इस बार भाजपा ने डॉ. मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाकर नया संदेश दिया जिसके बाद से ही शिवराज की नई भूमिका को लेकर चर्चा चलने लगी है।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page