खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भाग लेने वाली मध्यप्रदेश कुश्ती टीम का सिलेक्शन संपन्न

विहान हिंदुस्तान न्यूज

आगामी-7 से 11 फ़रवरी 2023 तक खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अंतर्गत बालक फ्री़ स्टाइल-ग्रीको रोमन स्टाइल एवं बालिका  फ्री़स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता भोपाल में संपन्न कराई जाएगी। इसमें भाग लेने के लिए भारतीय कुश्ती संघ द्वारा परफॉ़र्मेंस के आधार पर 16 वज़न वर्गों में 17 बालक-बालिकाओं का चयन किया गया था।

10: जनवरी 2023 को 5 वज़न वर्गो में (3-बालिका एवं एक बालक फ्री़स्टाइल और 1 बालक ग्रीको रोमन) का सिलेक्शन ओलिंपियन अर्जुन अवॉर्डी पप्पू यादव पहलवान के दिशा-निर्देश अनुसार किया गया। मध्य प्रदेश एमेच्योर कुश्ती संघ के सहयोग से खेल युवा कल्याण विभाग द्वारा टीटी नगर स्टेडियम भोपाल में खेल युवा कल्याण विभाग के ज़िला खेल अधिकारी प्रदीप अस्तिया, राज्य कुश्ती एकेडमी के  मुख्य प्रशिक्षक द्रोणाचार्य अवॉर्डी महासिंह राव एवं मध्यप्रदेश  एमेच्योर कुश्ती संघ के सह सचिव विश्वामित्र अवॉर्डी शाकिर नूर की देखरेख में भारतीय कुश्ती संघ द्वारा अधिकृत अंतरराष्ट्रीय रेफ़री विनय कुमार, राष्ट्रीय रेफ़री मनीष नामदेव, खेल विभाग से राज्य कुश्ती एकेडमी के कोच विनय प्रजापत, खेल युवक कल्याण  विभाग उज्जैन के संविदा प्रशिक्षक वीरेंद्र निश्चित  द्वारा संपन्न कराया गया।

मध्यप्रदेश से 21 वज़न वर्गों में 22 बालक-बालिका पहलवान इंदौर से 11, राज्य कुश्ती एकेडमी भोपाल से 5, खंडवा से तीन, भोपाल, उज्जैन, रतलाम से 1-1 मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

 (ज्ञात होकी 80 किलोग्रामग्रीको रोमन  में मध्यप्रदेश से दो बालक भाग ले रहे हैं

भाग लेने वाले प्रदेश के दल की सूची निम्नानुसार है

बालकफ्री़स्टाइल

 51-Kgअभिषेक सिंह यादव -कुश्ती अकादमी भोपाल,

 55-kg योगेश बिजोरा-इंदौर,

 60-kg बॉबी मालवीय-इंदौर,

 65-kg हर्षवर्धन बोयर- इंदौर,

 71-kg रोहित प्रजापत-उज्जैन,

 80-kg सादिक़ पटेल-इंदौर,

 92-kg हर्षित पाल-खंडवा

बालकग्रीको रोमान स्टाइल

51-kg रामानुज तोमर -कुश्ती अकादमी भोपाल, 

55k-g मृत्युंजय तिवारी -कुश्ती  अकादमी भोपाल,

 60-kg सुमित मंडोरा-इंदौर ,

65-kg महेश राठौर -इंदौर ,

71-kg शिवेंद्र पाल- रतलाम,

 80- kg औरंगजेब इंदौर/ हिमांशु जाट-इंदौर,

92-kg युवराज पाल-इंदौर,

बालिकाफ्री़ स्टाइल

46-kg राशि यादव-खंडवा,

 49-kg पायल पटेल-खंडवा,

 53-kg शिवानी शर्मा -भोपाल,

 57-kg हनसा बेन राठौर-इंदौर,

 61-kg पूजा राणा- राज्य कुश्ती अकादमी भोपाल,

 65-kg अनुष्का  शिवहरे- राज्य कुश्ती अकादमी भोपाल’,

 69-kg कशिश वर्मा- इंदौर

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page