सावन माह में 10 यात्राओं के जरिये 40 हजार से अधिक श्रद्धालु जाएंगे ओंकारेश्वर-ममलेश्वर तीर्थ दर्शन पर

विहान हिंदुस्तान न्यूज

संस्था सृजन इस श्रावण मास में धार्मिक यात्रा कराने जा रही है। संस्था के अध्यक्ष कमलेश खंडेलवाल, संयोजक गोविन्द गोयल और महिला संयोजिका तनुजा खंडेलवाल ने बताया कि शिव आराधना के महीने सावन में शहर के अलग-अलग क्षेत्र से ओंकारेश्वर-ममलेश्वर तीर्थ दर्शन के लिये श्रद्धालुओं का जत्था ले जाया जायेगा। इस श्रावण मास में निकलने वाली यात्रा में 40 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे। इस एक दिनी यात्रा में महिलाओ को 45 बसों और छोटे चार पहिया वाहनों से ओंकारेश्वर ले जाया जाएगा। यात्रा सुबह 8 बजे निकलेगी और रात को 9 बजे वापस इंदौर आएगी। यात्रा में शामिल होने हेतु आपके क्षेत्र के वरिष्ठ सहयोगी से संपर्क करे। संस्था सृजन के तत्वाधान में 25 जुलाई से 3 अगस्त तक चलेगा इसके लिए अलग अलग क्षेत्र में बैठक का दौर जारी है। सन 2006 से शुरू हुई यात्रा का यह 18 वां वर्ष है।

यहां से निकलेगी यात्रा-

25 जुलाई   नगीन नगर

26 जुलाई   वृंदावन कालोनी

27 जुलाई   बड़ा गणपति चौराहा

28 जुलाई   मरीमाता चौराहा

29 जुलाई   सुखदेव नगर

30 जुलाई   कुशवाह नगर चौराहा

31 जुलाई   संगम नगर

1 अगस्त     प्रबुद्ध समाज जन

2 अगस्त     मल्हारगंज

3 अगस्त     कार्यकर्ताओं की यात्रा

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page