दंगल गर्ल ‘बबीता’ की ऐसे हुई मौत, उल्टे हाथ में सूजन आई और फिर खत्म हो गई जींदगी

विहान हिंदुस्तान न्यूज

हरियाणा की कुश्ती खिलाड़ी फोगाट बहनों गीता-बबीता पर बनी फिल्म दंगल ने दर्शकों को काफी आकर्षित किया। इस फिल्म के हीरो आमिर खान थे लेकिन बबीता का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस सुहानी भटनागर ने भी अपने अभिनय से सभी को सराहा था। 19 साल की सुहानी का कल निधन हो गया। सुहानी को दो माह पहले उल्टे हाथ में सूजन आई थी जिसके बाद पता चला उसे डर्मेटोमायोसाइटिस नाम की बीमारी है जो रेयर बीमारी की श्रेणी में आती है। आज सुहानी का अंतिम संस्कार किया गया।

सुहानी की एकाएक मौत से सभी अचंभित हैं। उन्होंने फिल्मों के अलावा कई विज्ञापनों में भी काम किया। सुहानी के पिता ने मीडिया को बताया कि उसके (सुहानी) उल्टे हाथ में सूजन आनी शुरू हुई थी जिसे हमने भी पहले तो सामान्य रूप से लिया था। सूजन दूसरे हाथ में भी आ गई और धीरे-धीरे बढ़ते हुए पूरे शरीर में फैल गई। जब उसके टेस्ट कराए तो पता चला सुहानी को डर्मेटोमायोसाइटिस नाम की बीमारी हुई है जो काफी कम लोगों को होती है। बीमारी से बचाव के लिए स्टेरॉइड्स लेना होते हैं जिसकी शुरुआत भी कर दी थी। स्टेरॉइड्स लेने से सुहानी का ऑटो इम्यून सिस्टम प्रभावित हुआ और इम्यूनिटी कमजोर हो गई। हमें यह बताया गया था कि इस बीमारी की रिकवरी में बहुत समय लगता है लेकिन सुहानी की इम्यूनिटी कमजोर होने की वजह से उसे इन्फेक्शन हो गया। उसके फेफड़े कमजोर हो गए और उसमें पानी भर गया। कल शाम को सुहानी की मौत हो गई।

25 हजार बच्चों में से चुनी गई थी सुहानी

आपको बता दें दंगल फिल्म के लिए 25 हजार बच्चों में से सुहानी का चयन हुआ था। इस फिल्म में साक्षी तंवर और जायरा वसीम के साथ फातिमा सना शेख भी थी। इस फिल्म से सुहानी को कुछ विज्ञापनों में भी काम मिला था। सुहानी मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म का कोर्स कर रही थी।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page