ताश के 52 पत्तों में चार बादशाह लेकिन एक की मूंछ नहीं, जानिये क्यों….

विहान हिंदुस्तान न्यूज

ताश का खेल लगभग सभी लोग जानते हैं जिसमें से कईयों ने इसे खेला भी है और अब तक शायद वे कहीं न कहीं व कभी न कभी खेल भी रहे होंगे। बच्चों से लेकर वृद्ध लोगों तक में ये खेल खेला जाता है। अब तो आनलाइन भी यह गेम ​काफी चलन में है। …लेकिन आपको यह मालूम है कि ताश के 52 पत्तों में जो चार बादशाह होते हैं उसमें से एक की मूंछ नहीं है। यह बादशाह है लाल पान का बादशाह जिसे किंग ऑफ हार्ट भी कहा जाता है। यह आपको जानकारी होगी की ताश के पत्तों में चार रंग के पत्ते होते हैं जिसमें हर रंग के 13-13 पत्ते होते हैं।

आपको बता दें जब ताश का खेल जब ईजाद हुआ था तब लाल पान के राजा की भी मूंछ हुआ करती थी। जब इसे व्यवस्थित तरीके से डिजाइन किया गया तब डिजाइनर लाल पान के बादशाह की मूंछ बनाना ही भूल गया था। महत्वपूर्ण बात यह है कि गलती पता चलने के बाद भी इसे सुधारा नहीं गया जिसके पीछे भी एक कारण है। गलती सुधारने के पीछे जो वजह आती है वह फ्रेंच किंग शारलेमेन को लेकर है। फ्रेंच किंग शारलेमेन दिखने में सुंदर थे और उन्होंने सबसे अलग दिखने के लिए अपनी मूंछ हटा दी थी। यही कारण रहा कि लाल पान के बादशाह को शारलेमेन के रूप में देखा जाने लगा। अब बात यह उठने लगी कि लाल पान का बादशाह किंग शारलेमेन है तो अन्य तीन बादशाह कौन है? इसे लेकर यह बताया जाने लगा कि हुकुम का बादशाह प्राचीनकाल में इजरायल के किंग डेविड थे जबकि चिड़ी के बादशाह मेसाडोनिया के किंग सिकंदर महान। ईंट या डायमंड के बादशाह को लेकर रोमन किंग सीजर ऑगस्टस का नाम दिया गया।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page