विहान हिंदुस्तान न्यूज
खेल, कला, साहित्य, प्रशासनिक, सामाजिक, विधि, शिक्षा, पर्यावरण के क्षेत्रों में किए गए अतिविशिष्ट कार्यों के लिए विश्व ब्राह्मण समाज संघ द्वारा अटल पुरस्कार सम्मान समारोह का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर किया जा रहा है। पुरस्कार के लिए प्रविष्ठियां मेल, वाट्सएप और डाक से कार्यालय के पते पर भेजी जा सकती हैं। ज्यूरी द्वारा चुनिदा प्रतिभाओं को 27 दिसंबर को भोपाल में एक गरिमामय आयोजन में सम्मानित किया जाएगा।
यह जानकारी पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त म.प्र. सरकार एवं विश्व ब्राह्मण समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित योगेन्द्र महंत ने दी। पं. महंत ने बताया कि राष्ट्र गौरव भारत रत्न, जन-जन के नेता पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से दिया जाता है। इस पुरस्कार समारोह की सबसे खास बात यह है कि यह उन प्रतिभाओं के लिए होगा जिन्होंने खेल, कला, साहित्य, प्रशासनिक, पुलिस, चिकित्सा, सामाजिक, विधि, शिक्षा, पर्यावरण, सांस्कृतिक, कुटीर उद्योग, नवाचार के क्षेत्रों में अतिविशिष्ट कार्य किया है। इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठ कार्य करने वाली प्रतिभाएं अपना बायोडाटा मय संक्षिप्त विवरण के साथ मेल, वाट्सएप और डाक के माध्यम से विश्व ब्राह्मण समाज संघ तक 10 दिसंबर के पूर्व भिजवा दें। इसके पश्चात ज्यूरी द्वारा प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक पं. योगेन्द्र महंत एवं दिलीप यादव ने बताया कि भोपाल में होने वाले इस अटल सम्मान समारोह का आयोजन गरिमामय होगा। इसमें मध्यप्रदेश के अलावा अन्य राज्यों की प्रतिभाएं और अलग-अलग क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले प्रबुद्धजन भी शामिल होंगे। आयोजन में शामिल होने की जानकारी के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है, जिससे कि आयोजन स्थल पर व्यवस्था को सुचारू बनाया जा सके। इस मोबाइल नंबर पर 9826086350 संपर्क कर सकते हैं तथा इस नंबर 9302186350 पर वाट्सएप के माध्यम से अपने कार्यों की जानकारी भेज सकते हैं।
यहां ई-मेल करें :

vishwabrahmansamajsangh61@gmail.com,
ymahant61@yahoo.in
atalalankaran@gmail.com

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page