मिट्टी की कुश्ती के लिए मुकाबला, इंडियन स्टाइल कुश्ती संघ के पास रहेगी मिट्टी…158 देशों की संस्था में भी हुई शामिल

तुर्कीये की रोडिया मारिया याकसी ने हिंद केसरी प्रतियोगिता भी देखी

मुनीष शर्मा, विहान हिंदुस्तान न्यूज

मिट्टी की कुश्ती को लेकर भारत की ही दो एसोसिएशन इंडियन स्टाइल रेसलिंग एसोसिएशन और भारतीय कुश्ती संघ के बीच विवाद हुआ था जो दिल्ली हाईकोर्ट तक पहुंचा था। कोर्ट ने इस संबंध में हिंद केसरी टाइटल को लेकर इंडियन स्टाइल रेसलिंग एसोसिएशन के पक्ष में निर्णय दिया। साथ ही भारतीय कुश्ती संघ पर 3 लाख रुपये जुर्माने के साथ-साथ माफीनामा लिखने के आदेश भी दिए हैं। एक अन्य बड़ा डेवलपमेंट यह हुआ है कि भारत सीयूडब्ल्यूडब्ल्यू का सदस्य भी बन गया है। इसमें 188 देश मौजूद हैं और यह संगठन मिट्टी की कुश्ती कराती है।

हैदराबाद में हाल ही में एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए। यह अनुबंध सीयूडब्ल्यूडब्ल्यू और इंडियन स्टाइल कुश्ती संघ के बीच हुआ है। मिट्टी की कुश्ती में अब भारतीय खिलाड़ी सीयूडब्ल्यूडब्ल्यू द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। इस संगठन की प्रमुख तुर्किये (तुर्की) की रोडिया मारिया याकसी हैं जिन्होंने सीयूडब्ल्यूडब्ल्यू की तरफ से और पूर्व विधायक व इंडियन स्टाइल कुश्ती संघ के अध्यक्ष नफेसिंह ने भारत की तरफ से अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली हाईकोर्ट ने कुछ दिन पहले ही एक फैसला दिया जिसमें मिट्टी की कुश्ती का दारोमदार इंडियन स्टाइल कुश्ती संघ को दिया गया है। असल में साल 2018 में पुणे में हिंद केसरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसे भारतीय कुश्ती संघ ने आयोजित कराया। अभी तक हिंद केसरी, भारत केसरी, भारत कुमार प्रतियोगिता इंडियन स्टाइल कुश्ती संघ ही कराता रहता था। भारतीय कुश्ती संघ गद्दे की कुश्ती कराता है और ओलिंपिक में भेजी जाने वाली टीम के चयन में भी हस्तक्षेप रखता है। पुणे की हिंद केसरी प्रतियोगिता प्रारंभ होती तब तक मामला दिल्ली हाईकोर्ट में पहुंच गया था जिसने कुश्ती प्रतियोगिता पर रोक भी लगा दी थी। इस रोक के बावजूद प्रतियोगिता करा दी गई थी। 15 सितंबर 2022 को आए निर्णय में कोर्ट ने हिंद केसरी के नाम का उपयोग करने पर भारतीय कुश्ती संघ को फटकार लगाते हुए 3 लाख रुपये जुर्माना किया। साथ ही सचिव व सह-सचिव को माफीनामा देने के लिए भी कहा गया।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page