दुर्लभ बच्चा.. दो लिंग लेकर पैदा हुआ, डॉक्टर्स भी रह गए हैरान, फिर..
![](https://www.vihanhindustan.com/wp-content/uploads/2022/04/two-pemis.png)
विहान हिंदुस्तान न्यूज
जब बच्चे का जन्म हुआ तो परिवार में बेटे के आने से सभी ने खुशी जताई। ..लेकिन जब नर्स ने ध्यान दिलाया बच्चे के दो लिंग (दो पेनिस) हैं तो ब्राजील निवासी यह परिवार चिंतित हो गया। दोनों ही लिंग अगल-बगल में थे लेकिन चिपके हुए नहीं थे। डॉक्टर्स ने देखा तो वे भी हैरान रह गए। फिर तय हुआ कुछ समय तक बच्चे की गतिविधियों को देखने का। दो साल का बच्चा होने पर अब इसका एक लिंग डॉक्टरों ने निकाल दिया हालांकि डॉक्टर्स इस बात को लेकर अभी विश्वास नहीं जता रहे हैं कि भविष्य में जब बच्चा बड़ा होगा तो इस लिंग में इरेक्शन सामान्य तरीके से होगा।
शरीर में दो लिंग होने का मतलब है कि संबंधित को डाइफेलिया था। ऐसा दस लाख में से किसी एक बच्चे को होता है। मेडिकल के इतिहास में देखें तो ऐसा मामला दुनिया में अब तक सिर्फ 100 लोगों में ही देखने में आया। पहले केस की बात करें तो 1609 में इस तरह का पहला केस सामने आया था। इस बच्चे के दो में से एक लिंग को डॉक्टर्स ने निकाल दिया है। इसमें दोनों लिंग थे तो पास-पास लेकिन एक बड़ा था और दूसरा छोटा हालांकि शुरुआत में दोनों ही लिंग की साइज बराबर थी। सवाल यह उठता है कि डॉक्टरों ने बड़ा लिंग क्यों निकाला तो उनका जवाब था बच्चे का छोटा लिंग ही सामान्य रूप से काम कर रहा था यानि इससे ही वह पेशाब कर रहा था। कुछ समय पहले उज्जेकिस्तान से भी कुछ इसी तरह का मामला आया था। वहां पर सात साल के बच्चे के पास भी दो लिंग थे। हालांकि इस बच्चे के दोनों ही लिंग काम कर रहे थे मसलन दोनों से वह पेशाब करता था, दोनों का ही इरेक्शन चैंबर सक्रिय था। बच्चे के माता-पिता उसके भविष्य को लेकर चिंतित थे लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि बच्चा दोनों ही लिंग से सेक्स कर सकता है। हालांकि ऐसे मामलों में यह भी कहा जाता है कि अगर दोनों लिंग सामान्य तरीके से काम कर रहे हैं तो उससे किडनी फेल होने की आशंका बढ़ जाती है क्योंकि किडनी पर ज्यादा दबाव पड़ता है। इसके अलावा इसकी वजह से स्पाइना बिफिडा नाम की स्थिति पैदा हो सकती है जिसमें रीढ़ की हड्डी पर असर पड़ता है।