कर्मचारियों को नजरअंदाज करना बिसेन को पड़ा भारी, पंडवा इंदौर के नए डीएफओं

मध्यप्रदेश में कुछ वन अफसरों के स्थानांतरण हुए हैं। इसमें बड़ा नाम इंदौर की वनमंडलाधिकारी (डीएफओ) डॉ. किरण बिसेन का है। उनके स्थान पर नरेंद्र पंडवा को इंदौर भेजा गया है।
बताया जाता है डॉ. बिसेन को कर्मचारियों की समस्याओं को नजरअंदाज करने का खामियाजा इस स्थानांतरण को लेकर भूगतना पड़ा है। वे इंदौर में कुछ महीने ही कार्य कर पाई हैं। 2009 बैच की डॉ. किरण बिसेन को उज्जैन स्थानांतरित किया है जबकि उनके स्थान पर 2017 बैच के नरेंद्र पंडवा को इंदौर डीएफओं बनाया गया है। पंडवा के लिए इंदौर का कार्यभार संभालना संभवत: कुछ अलग अनुभव होगा क्योंकि उनकी पोस्टिंग अगले विधानसभा चुनाव तक के लिए मानी जा रही है जो लगभग ढाई साल बाद होना है। इसके अलावा वन मंत्री विजय शाह का भी यहाँ काफी आना-जाना रहता है जिससे उन्हें इंदौर वनमंडल की गहराई से जानकारी रहती है। बताया जाता है मार्च का महीना पूरा करने के बाद ही अधिकारी अपने नए कार्यस्थल पर पदस्थ होंगे। वन विभाग में इन दो अधिकारियों के अलावा 11 अन्य अफसरों के भी स्थानांतरण हुए हैं।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page