शेन वार्न की मौत, जर्मन युवती और मसाज गर्ल…
![](https://www.vihanhindustan.com/wp-content/uploads/2022/03/masaj-girl.png)
विला से बाहर जाती चारों मसाज करने वाली युवतियां
विहान हिंदुस्तान न्यूज
आस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर शेन वार्न की मौत को लेकर अब तक लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है। वार्न के देश की पुलिस भी तहकीकात में लगी है। बताया जाता है वार्न ने अपनी विला में मसाज गर्ल्स को बुलवाया था। चार मसाज गर्ल्स वहां पहुंची थी जिनके वीडियो फुटेज भी देखे गए हैं। एक जर्मन युवती को भी शंका की नजरों से देखा जा रहा है। असल में यह युवती एंबुलैंस के समीप भी देखी गई थी।
![](https://www.vihanhindustan.com/wp-content/uploads/2022/03/garman-girl.png)
52 साल के शेन वार्न का 4 मार्च को थाईलैंड की एक विला में शव मिला था। वार्न यहां अपनी तीन दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने आए थे। मिली जानकारी के अनुसार जब उनकी डेथ हुई उस समय एक चार मसाज गर्ल्स इस विला में आई थी। तीन गर्ल्स तो वार्न के दोस्तों के कमरे में चली गई थी लेकिन जिसे वार्न के कमरे में जाना था उसका कहना है वार्न उठे ही नहीं थे। जब उसने कमरे में जाने के लिए दरवाजा बजाया तो वार्न अपने पलंग पर ही थे। जब वार्न ने कोई प्रतिक्रिया नहीं की तो उसने अपने बॉस को फोन लगाकार सारी जानकारी दी। बाद में इस मसाज गर्ल ने वार्न के दोस्तों को जानकारी दी और फिर उन्हें एंबुलैंस में ले जाया गया। इन चारों मसाज गर्ल्स के वीडियो फुटेज भी पुलिस ने देखे हैं। वीडियो फुटेज में एक जर्मन युवती के भी एंबुलैंस के पास होने की पुलिस ने तफ्तीश की। इस युवती का कहना है कि वह वार्न की बहुत बड़ी फैन थी जिससे वह उन्हें देखने आई थी।